HCLTech और Dolphin Semiconductor मिलकर बनाएंगे High-efficiency SoC Chips
HCLTech ने फ्रांस की chip कंपनी Dolphin Semiconductor के साथ एक strategic partnership की घोषणा की है। दोनों मिलकर ऐसे high-efficiency System-on-Chips (SoCs) विकसित करेंगे, जिनकी demand लगातार बढ़ रही है, क्योंकि आज की devices और data अधिक जटिल और connected होते जा रहे हैं।
HCLTech अपनी मजबूत engineering क्षमता का उपयोग SoC architecture, design और development में करेगा। वहीं Dolphin का specialised low-power IP, HCLTech की silicon design workflows में integrate किया जाएगा। कंपनियों ने कहा कि इससे scalable SoCs तैयार होंगे जो कम ऊर्जा में high-performance computing प्रदान कर सकेंगे।
Dolphin Semiconductor के Executive VP Engineering, Pierre-Marie Dell’Accio ने कहा कि यह partnership उनकी low-power technology को और अधिक applications और नए बाजारों तक ले जाएगी। collaboration से IoT devices से लेकर बड़े datacenter systems तक energy-efficient computing solutions को बढ़ावा मिलेगा।
HCLTech के CVP और Head of Engineering & R&D Services, Hari Sadarahalli ने कहा कि AI workloads के बढ़ने और data के तेजी से बढ़ते उपयोग के बीच sustainability एक बड़ी प्राथमिकता बन गई है। यह साझेदारी ग्राहकों को high performance के साथ-साथ जिम्मेदार energy consumption भी प्रदान करेगी।
System-on-Chip (SoC) technology में processor, memory और control units जैसे computer के सभी मुख्य components एक ही chip पर होते हैं। SoCs का उपयोग smartphones, laptops, wearables, industrial automation, electric vehicles और कई अन्य devices में होता है। इन्हें अधिक power-efficient बनाकर बिजली की खपत कम और battery life अधिक की जा सकती है।
यह collaboration India की semiconductor innovation क्षमताओं को मजबूत करेगा और global स्तर पर greener technology solutions की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
About Dolphin Semiconductor:
Dolphin Semiconductor power management, mixed-signal design, high-quality audio, power metering और safety solutions पर आधारित semiconductor IP उपलब्ध कराता है। इसकी technology Industrial, HPC, IoT, Automotive और Consumer Electronics sectors में उपयोग होती है।
About HCLTech:
HCLTech एक global technology कंपनी है, जिसके 60 देशों में 2,26,600 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। कंपनी AI, digital, engineering, cloud और software solutions में काम करती है और पिछले 12 महीनों में इसका revenue $14.2 billion रहा।
